Headlines
Loading...
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6  पार नज़र के | पार नज़र के

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 पार नज़र के | पार नज़र के



 पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास .
 कहानी से 

प्रश्न 1.
छोटू का परिवार कहाँ रहता था?
उत्तर-
छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर ज़मीन के नीचे बनी एक कॉलोनी में रहता था।
प्रश्न 2.
छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर-
इस सुरंग में सुरक्षा कारणों से आम आदमी को जाने की मनाही थी। यहाँ केवल वह व्यक्ति जा सकता था जिसके पास सिक्योरिटी पास हो।
छोटू के पास सिक्योरिटी पास नहीं था। इसके अलावा सुरंग में कई तरह के यंत्र लगे हुए थे। वहाँ केवल उन यंत्रों की देखभाल का काम करने वाले लोग जा पाते थे। यही कारण था कि छोटू को सुरंग में जाने की इजाजत नहीं थी।

प्रश्न 3.
कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?
उत्तर-
कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने अंतरिक्ष यान क्रमांक-एक देखा। उस यान से एक यांत्रिक हाथ बाहर निकल रहा था। हर पल उसकी लंबाई बढ़ती जा रही थी।
छोटू का पूरा ध्यान कॉन्सोल-पैनल पर था जिस पर कई बटन लगे हुए थे। यहीं लगे लाल बटन को छोटू दबाना चाहता था। अंत में उसने अपनी इच्छा नहीं रोक पाई।
उसने उसका लाल बटन दबा ही दिया। बटन दबते ही खतरे ही घंटी बज उठी। अपनी इस गलती पर उसने अपने पिता से एक थप्पड़ भी खाया क्योंकि उसके बटन दबाने से अंतरिक्ष यान की क्रमांक-एक का यांत्रिक हाथ बेकार हो गया।
प्रश्न 4.
इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो-
उत्तर-
एक समय था जब लोग मंगल ग्रह पर जमीन के ऊपर रहते थे, ये पुरखे बगैर किसी तरह के यंत्रों की मदद के, बिना किसी खास किस्म के पोशाक के रहते थे लेकिन धीरे-धीरे वातावरण में परिवर्तन आने लगा। इससे धरती पर रहने वाले कई प्रकार के जीव धीरे-धीरे एक के बाद एक मरने लगे। इस परिवर्तन का कारण सूर्य में आया परिवर्तन था। सूर्य में परिवर्तन होते ही प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया।


प्रश्न 5.
कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?
उत्तर-
इस कहानी में अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक संस्था नासा–जिसका पूरा नाम नेशनल एअरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA)” है ने भेजा था।
 इस यान का नाम वाइकिंग था। पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल ग्रह की मिट्टी का अध्ययन करने के लिए बड़े उत्सुक थे। उन्हें इस अध्ययन से यह पता लगने की उम्मीद थी कि पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह पर भी जीवों का अस्तित्व है या नहीं। इसी उद्देश्य से ‘नासा’ ने अंतरिक्ष यान भेजा था।
प्रश्न 6.
नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन, अजनबी से निबटने के कौन तरीके सुझाते हैं और क्यों ?
उत्तर-
नंबर एक का कहना था कि इस अजनबी यान में केवल यंत्र हैं। हम इसको स्पेस में खत्म करने की क्षमता रखते हैं, मगर इससे फिर कोई जानकारी हासिल नहीं होगी। ज़मीन पर उतरने को मजबूर करने के लिए यंत्र हमारे पास नहीं हैं।
नंबर दो वैज्ञानिक थे। उन्होंने उन यानों को बेकार न करने का सुझाव दिया। उनका विचार था कि उन्हें बेकार कर देने से दूसरे ग्रह के लोग हमारे बारे में जान जाएँगे।
नंबर तीन की राय थी-जहाँ तक हो सके, हमें अस्तित्व को छुपाए ही रखना चाहिए, क्योंकि हो सकता है जिन लोगों ने ये अंतरिक्ष यान भेजे हैं, वे कल को इनसे भी बड़े सक्षम अंतरिक्ष यान भेजें।


 भाषा की बात. 
प्रश्न 1.
वार्तालाप’ शब्द वार्ता + आलाप के योग्य से बना है। यहाँ वार्ता के अंत का ‘आ’ और ‘आलाप’ के आरंभ का ‘आ’ मिलने से जो परिवर्तन हुआ है, उसे संधि कहते हैं। नीचे लिखे कुछ शब्दों में किन शब्दों की संधि है
1.   शिष्टाचार
2.   श्रद्धांजलि
3.   दिनांक
4.   उत्तरांचल
5.   सूर्यास्त
6.  अल्पाहार
उत्तर
1.   शिष्टाचार  =   शिष्ट + आचार
2.   श्रद्धांजलि  =   श्रद्धा + अंजलि
3.   दिनांक     =   दिन + अंक
4.   उत्तरांचल  =   उत्तर् + अंचल
5.   सूर्यास्त     =   सूर्य + अस्त

6.   अल्पाहार  =   अल्प + आहार



प्रश्न 2.
कार्ड उठाते ही दरवाजा बंद हुआ।
यह बात हम इस तरीके से भी कह सकते हैं जैसे ही कार्ड उठाया, दरवाज़ा बंद हो गया।
ध्यान दो कि दोनों वाक्यों में क्या अंतर है। ऐसे वाक्यों के तीन जोड़े आप स्वयं सोचकर लिखो।
उत्तर-
(i) शिक्षक के आते ही, शोर बंद हो गया।
जैसे ही शिक्षक आए, शोर बंद हो गया।

(ii) 
चोर के जाते ही, पुलिस आई।
जैसे ही चोर गया, पुलिस आ गई।

(iii) 
घर पहुँचते ही, बिजली चली गई।
जैसे ही घर पहुँचा, बिजली चली गई।
प्रश्न 3.
छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई।
छोटू ने चारों तरफ़ देखा।
उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है। मुहावरे वाक्यों को विशिष्ट अर्थ देते हैं। ऐसा ही मुहावरा पहली पंक्ति में दिखाई देता है। नीचे दिए गए वाक्यांशों में नज़र’ के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है, जिनसे मुहावरे बने हैं। इनके प्रयोग से वाक्य बनाओ।
1. नजर पड़ना
2. नज़र रखना
3. नज़र आना
4. नज़रें नीची होना

उत्तर-
1. नज़र पड़ना        मेले में अचानक मेरी नज़र सोहन पर पड़ी।

2. नज़र आना        मेरी आँखों से आजकल कम नजर आता है।


3. नज़र रखना        परीक्षा हॉल में हर विद्यार्थी पर नजर रखनी पड़ती है।

4. नज़रें नीची होना बेटे की करतूत से माता-पिता की नजरें नीची हो गईं।


प्रश्न 4.
नीचे एक ही शब्द के दो रूप दिए गए हैं। एक संज्ञा है और दूसरा विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन से शब्द संज्ञा हैं और कौन से विशेषण।
आकर्षक – आकर्षण
प्रेरणा – प्रेरक
प्रभाव – प्रभावशाली
प्रतिभाशाली – प्रतिभा
उत्तर-
आकर्षक (विशेषण) यह तसवीर बहुत आकर्षक है।

आकर्षण (संज्ञा) इस तसवीर में बहुत आकर्षण है।

प्रभाव (संज्ञा) उनका अपने क्षेत्र में प्रभाव है।

प्रभावशाली (विशेषण)- वह इस क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

प्रेरणा (संज्ञा)- महान लोगों की कथाएँ हमें प्रेरणा देती हैं।

प्रेरक (विशेषण)- महान लोगों की कथाएँ प्रेरक होती हैं।

प्रतिभाशाली (विशेषण)- नेहा प्रतिभाशाली है।


प्रतिभा (संज्ञा)- नेहा में प्रतिभा है।


Don't Forget To Share This Post.




Hy, I am Yash Singhal & I am A Google Web Creator. Facebook Ed Tech Creator, Blogger, Digital Marketer, SEO, Youtuber, Designer my Passion. Our goal is to assist older students in completing their academic goals by providing them with an easy-to-use website builder platform where they can create their own eLearning sites. With over 70% of teens using the internet every day, our aim is to give them the tools they need to learn new skills and stay current.



"Welcome To My World"
Read More About My Startup Mission